17 फ़रवरी 2017 - 18:49
आंतकवादी संगठन  कुछ देशों से खुल्लम खुल्ला सहयोग लेते हैं।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि आतंकी संगठन कुछ देशों से खुल्लम खुल्ला तथा कुछ अवसरों पर गुप्त रूप से सहयोग लेते रहे है।

 रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि आतंकी संगठन कुछ देशों से खुल्लम खुल्ला तथा कुछ अवसरों पर गुप्त रूप से सहयोग लेते रहे है। उन्होंने रशियन टुडे से बात करते हुए कहा कि नाटो रूस के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके राजनीतिक अराजकता का प्रयास कर हमे प्रतिद्वंदिता के लिए उकसा रहा है।
उन्होंने सुरक्षा एंव इंटेलिजेंस अधिकारियो की मीटिंग में कहा कि विश्व समुदाय शांति संकट से जूझ रहा है। शांति समस्याएं चुनौती की तरह सामने हैं, उन्ही में एक रूस के विरुद्ध नाटो का नया मिशन है। उन्होंने कहा कि विदेशी सीक्रेट एजेंसिया रूस में अपना जाल बिछाये हुए है गत वर्ष ५३ विदेशी गुप्तचर तथा ३८६ एजेंट गिरफ्तार किये गए हैं।